पाकिस्तान ने उरी सेक्टर में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक व्यक्ति जख्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2019

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलियां चलाईं, जिससे शुक्रवार को एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बारामूला जिले में उरी के कमलकोट इलाके में गुरुवार शाम भारतीय चौकियों और गांवों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि रातभर रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का उचित जवाब दिया। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है और ऐसे समय में पाकिस्तानी सैनिकों ने यह संघर्ष विराम उल्लंघन किया है। पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

प्रमुख खबरें

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century

Online Fraud पर RBI का बड़ा फैसला, बैंक ग्राहकों को मिलेगा ₹25,000 तक का Compensation, जानें नए नियम।