पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, नियंत्रण रेखा से सटे गांवों पर गोलाबारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2020

जम्मू। पाकिस्तान ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से सटे गांवों और अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी तथा गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीमा पार से पुंछ के मेंढर सेक्टर और राजौरी के नौशेरा सेक्टर में दोपहर को गोलाबारी और गोलीबारी शुरू हुई जिसके बाद भारतीय सेना की ओर से इसका माकूल जवाब दिया गया। 

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नौशेरा के लाम क्षेत्र में पाकिस्तानी फौजियों ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रवक्ता ने कहा कि अंतिम खबर लिखे जाने तक सेक्टर में गोलाबारी हो रही थी। 

प्रमुख खबरें

Mumbai में Chhath Puja पर सियासी रार, कृत्रिम तालाब और गानों पर उद्धव और राज ठाकरे की पार्टी की आपत्ति

पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

Quick Sweet Recipe: ब्रेड और चॉकलेट से बनाएं ये टेस्टी डेजर्ट, मेहमान पूछेंगे रेसिपी

IIT Kharagpur में शुरू होंगे NMC से मान्यता प्राप्त MD कोर्स, बना देश का पहला संस्थान