PAK vs UAE: पाकिस्तान और यूएई का मैच देरी से होगा शुरू, मैच रेफरी Andy Pycroft है बड़ी वजह

By Kusum | Sep 17, 2025

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ड्रामा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगातार आईसीसी को पत्र लिखे जा रहा है। जिस कारण अब पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाने वाला मैच एक घंटे देरी से शुरू होगा। जहां मैच 8 बजे शुरू होना था वहीं अब मैच 9 बजे से शुरू होगा। 

बता दें कि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को मैच से पहले रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने को लेकर दूसरी बार मेल किया था। आईसीसी ने दूसरी बार भी मांग को खारिज कर दिया। 

इसके बाद पीसीबी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को होटल में रुकने और आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा करने को कहा था। ऐसे में इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे थे।  

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त