पाक ने भारत के साथ ''बधाई पत्र'' के आदान-प्रदान की अटकलों के खिलाफ मीडिया को दी चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को भारत के साथ कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों के समाधान तथा टकराव से सहयोग की तरफ बढ़ने का आह्वान किया। पाकिस्तान ने दोनों देशों के नेतृत्व के बीच बधाई संदेशों के आदान प्रदान को लेकर अटकलों के खिलाफ मीडिया को चेताया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि नये पदासीन सदस्यों को बधाई देना तथा इसका जवाब देना शीर्ष नेतृत्व के लिए स्थापित राजनयिक परंपरा का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान-भारत संबंधों में आगे बढने पर पाकिस्तान की स्थिति बहुत साफ और जगजाहिर है और इसे फिर बताने की जरूरत नहीं है। इससे पहले, पाकिस्तानी मीडिया ने खबर में दावा किया था कि नयी दिल्ली इस्लामाबाद से बातचीत के लिए तैयार है। हालांकि भारत ने इन खबरों को खारिज किया है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह