भारत ने ऐसे खोली दुष्प्रचार की पोल, 1-2 नहीं 70 देशों के सामने पाकिस्तान को किया बेनकाब

By अभिनय आकाश | May 14, 2025

भारत की तरफ से दुनिया 70 देशों के डिफेंस अताशे को करीव 30 मिनट ब्रीफ किया गया। रक्षा खुफिया एजेंसी (डीजी डीआईए) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल क्रियान्वयन पर 70 देशों के विदेश सेवा अताशे को जानकारी दी। ऑपरेशन सिंदूर 7 मई, 2025 को शुरू किया गया एक भारतीय सैन्य अभियान है, जिसमें पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकवादी शिविरों और प्रमुख सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जिसके परिणामस्वरूप 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए और पाकिस्तान की युद्ध क्षमताओं को काफी नुकसान पहुंचा।

इसे भी पढ़ें: तबाही और महाविनाश... पाकिस्तान को मोदी की सख्त चेतावनी, बोले- दुश्मन को धूल चटाने के लिए हमेशा तैयार

इंटिग्रेटेड डिफेंस स्टाफ हेडक्वॉर्टर की तरफ से कहा गया कि लेफ्टिनेंट जनरल राणा ने ब्रीफिंग में बताया गया कि किस तरह भारत ने न्यू ऐज वॉरफेयर में भारत की मिलिट्री ताकत का और राष्ट्रीय संकल्प का प्रदर्शन किया। साथ ही वताया गया कि किस तरह आतंकियों से संबंध के पुख्ता सबूत जुटाकर आतंकियों के उन ठिकानों को सेलेक्ट किया गया, जिन पर स्ट्राइक की गई। ये भी बताया कि प्रिसिजन स्ट्राइक के जरिए इंडियन आर्ड फोर्सेस ने अपना लक्ष्य पूरा किया। किस तरह मल्टी डोमेन ऑपरेशन किया गया, उसके वारे में भी बताया। दुनिया के 70 देशों को ये भी वताया कि कैसे पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चला रहा था और इससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को किस तरह नुकसान हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video