Pakistan की उड़ गई धज्जियां, अमेरिका ने राजदूत को नहीं दी एंट्री, एयरपोर्ट से हुए डिपोर्ट

By रितिका कमठान | Mar 11, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप इमिग्रेशन नियमों को लेकर सख्त हो चुके है। इस सख्ती का ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब तुर्कमेनिस्तान से अमेरिका पहुंचे पाकिस्तान के राजदूत को वहां एंट्री नहीं दी गई। पाकिस्तानी राजदूत को वापस भेज दिया गया।

विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत के.के. अहसान वगान को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है। अमेरिका के अधिकारियों ने पाकिस्तान के राजदूत के.के. अहसान को इमिग्रेशन संबंधी आपत्तियों के कारण अमेरिका से वापस लौटा दिया है।

 

पाकिस्तान सरकार बुलाएगी वापस

राजदूत केके अहसान वगान के पास वैध अमेरिकी वीजा और सभी जरुरी दस्तावेज उपस्थित थे। कथित तौर पर निजी दौरे पर लॉस एंजेलिस जा रहे थे। अमेरिका के इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट पर रोका। इसके बाद उन्हें डिपोर्ट किया गया। अमेरिका प्रशासन द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद डिप्लोमैटिक प्रोटोकॉल को लेकर कई सवाल भी खड़े हुए है। इस घटना को गंभीरता से लिया गया है। पाकिस्तान सरकार अब जल्द ही राजदूत को इस्लामाबाद वापस बुला सकती है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी