LoC पर जासूसी कर रहा था पाकिस्तान, भारतीय सेना ने मार गिराया चीन का ड्रोन

By अभिनय आकाश | Apr 15, 2025

भारतीय सीमा से बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर लाइन ऑफ कंट्रोल से सामने आई है। जम्मू के इलाके में भारतीय सेना ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है, जिसे सुनकर चीन और पाकिस्तान दोनों के दोनों सकते में आ जाएंगे। भारतीय सेना ने चीन के ड्रोन को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि ये ड्रोन पाकिस्तानी सेना के द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था। लेकिन भारत के द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और डेवलप किए गए इंटिग्रेटेड ड्रोन डिटेक्टशन सिस्टम ने उसे सफलता पूर्वक मार गिराया। बताया जा रहा है कि ये चीनी ड्रोन भारतीय सीमा की निगरानी कर रहा था। पाकिस्तानी सेना इस निगरानी मिशन को अंजाम दे रही थी। लेकिन भारतीय सेना के स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित ‘एकीकृत ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम’ का उपयोग करके एक पाकिस्तानी सेना के ड्रोन को मार गिराया, जब वह जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर निगरानी करने की कोशिश कर रहा था। रक्षा सूत्रों के अनुसार, चीनी मूल के इस ड्रोन को जम्मू क्षेत्र में पीर पंजाल पर्वतमाला के दक्षिण में स्थित 16 कोर क्षेत्र में तैनात सेना वायु रक्षा इकाइयों द्वारा मार गिराया गया। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने जिंदा जलाया 'दुश्मन' Drone, देख कर दंग रह गए चीन-पाकिस्तान!

उन्होंने बताया कि यह 2 किलोवाट की लेजर बीम से भी लैस है जो 800 से 1,000 मीटर की प्रभावी रेंज से दुश्मन के ड्रोन को मार गिरा सकती है। डीआरडीओ द्वारा विकसित इस प्रणाली का इस्तेमाल भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा ड्रोन विरोधी अभियानों के लिए सक्रिय रूप से किया जाता है। 

प्रमुख खबरें

Spain Illegal Migration: स्यूटा सीमा पर घुसे 1500 से अधिक लोग, प्रशासन बोला- Ceuta अब और बोझ सहने को तैयार नहीं

Supreme Court नेता Senthil Balaji की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को करेगा सुनवाई

Gold Price में ₹1,000 की तेजी, दिल्ली सर्राफा बाजार में Silver Price ₹600 टूटी

Pellet Gun पर पूर्ण प्रतिबंध से Supreme Court का इनकार, नियम जारी रहने तक रोक संभव नहीं