America के लिए चीन को दगा देगा पाकिस्तान, ट्रंप से हाईटेक हथियारों की आस में आर्मी चीफ मुनीर

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2025

अंतरराष्ट्रीय राजनीति में अमेरिका की दोहरी चाल बार बार उजागर हो रही है। व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के बीच हुई बैठक ने उसकी दोहरी नीति की पोल खोल कर रख दी। जिसके बाद भारत पर 25 प्रतिशत की टैरिफ ठोकने की धमकी देते हुए पाकिस्तान से ऑयल डील साइन करने की बात करते हुए ट्रंप ने इसे और पुख्ता किया। पाकिस्तान ऐतिहासिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका का साझेदार रहा है और उसने शीत युद्ध और अफगानिस्तान में युद्धों में पश्चिम का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

इसे भी पढ़ें: पहलगाम हमले में पाकिस्तान का हाथ, मारे गए आतंकियों के पास से मिले गई अहम सबूत

पाकिस्तान और अमेरिका के बीच एक नया व्यापार समझौता हुआ है, जिसे पाकिस्तान ने ऐतिहासिक करार दिया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का आभार जताते हुए कहा कि यह डील दोनों देशों की साझेदारी को नए मुकाम तक ले जाएगी। वहीं, ट्रंप ने इसे पाकिस्तान के विशाल तेल भंडार को मिलकर विकसित करने की दिशा में एक बड़ी शुरुआत बताया है। ऊर्जा संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को घरेलू स्तर पर तेल उत्पादन से राहत मिल सकती है। अमेरिकी निवेश से अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा और विदेशी मुद्रा भंडार में सुधार की उम्मीद है। समझौते में आईटी, क्रिप्टो, खनिज और व्यापार से जुड़े दूसरे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की भी बात है। 

प्रमुख खबरें

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का मार्च, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, क्या न्यायपालिका और निर्वाचन आयोग के टकराव से बदलेगा राजनीतिक समीकरण?

Delhi Gymkhana Club परिसर अधिग्रहण पर High Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Koffee with Karan Season 9 | ग्रैंड प्रीमियर में दिखेंगे सलमान खान, करण जौहर के आइकॉनिक चैट शो के आखिरी सीज़न की शुरुआत 14 अक्टूबर से

CJI के पद पर आसीन व्यक्ति को हर मिनट ‘अग्निपरीक्षा’ से गुजरना पड़ता है: NHRC के 33वें स्थापना दिवस पर न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम का संबोधन