PAKvsNZ: जीत का सिलसिला जारी रखेगी पाकिस्तान या सीरीज में वापसी करने में सफल होगी न्यूजीलैंड

By रितिका कमठान | May 03, 2023

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज में तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। तीसरे मुकाबले से पहले दो मुकाबले पाकिस्तान की टीम अपनी झोली में डाल चुकी है, जबकि सीरीज में न्यूजीलैंड 2-0 से पीछे है। वहीं तीसरा मुकाबला कराची स्थित नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पांच मैचों की सीरीज के लिहाज से ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है। इस मुकाबले के जरिए जहां न्यूजीलैंड जीत के साथ सीरीज में पाकिस्तान का विजय रथ रोकते हुए वापसी करना चाहिए। वहीं पाकिस्तान तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने कब्जे में करना चाहेगी।

ऐसा रहा है दोनों टीमों का आंकड़ा
अगर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम की बात करें तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आपस में कई बार भिड़ चुकी है। दोनों टीमें अब तक 112 बार आमने सामने आ चुकी है। इस दौरान पाकिस्तान की टीम ने 58 जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने 50 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। यानी जीत के मामलों में पाकिस्तान की टीम का पलड़ा बारी है। 

ऐसा रहा था दूसरा मुकाबला
फखर जमां के लगातार दूसरे शतक की मदद से पाकिस्तान ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट की आसान जीत दर्ज की। पहले एकदिवसीय में 117 रन की पारी खेलने वाले फखर ने दूसरे एकदिवसीय में 144 गेंद में 180 रन बनाए जिससे पाकिस्तान की टीम इस प्रारूप में अपने दूसरे सर्वश्रेष्ठ लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही। न्यूजीलैंड ने डेरिल मिशेल (119 गेंद में 129 रन, आठ चौके, तीन छक्के) के लगातार दूसरे शतक और करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी से पांच विकेट पर 336 रन बनाए थे।

पाकिस्तान ने इसके जवाब में फखर की शानदार पारी की बदौलत 48.2 ओवर में ही तीन विकेट पर 337 रन बनाकर आसान जीत हासिल की और पांच मैच की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड ने अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद फखर को दो जीवनदान दिए जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और छह छक्के मारे। फखर ने इसके अलावा कप्तान बाबर आजम (65) के साथ 135 और रिजवान (नाबाद 54) के साथ 119 रन की अटूट साझेदारी की। फखर ने न्यूजीलैंड के स्पिनरों ईश सोढ़ी (79 रन पर एक विकेट) और रचिन रविंद्र (बिना विकेट के 75 रन) को निशाना बनाया। 

इन दोनों स्पिनरों ने 20 ओवर में 154 रन लुटाए। इससे पहले मिशेल ने लैथम (85 गेंद में 98 रन, आठ चौके, एक छक्का) के साथ तीसरे विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी करके न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। सलामी बल्लेबाज चाड बोवेस ने भी 51 रन का योगदान दिया। मिशेल और लैथम की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम अंतिम 10 ओवर में 98 रन जोड़ने में सफल रही। पाकिस्तान की ओर से हारिस राउफ ने 78 रन देकर चार विकेट चटकाए। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार