Atique को जिंदा करेगा पाकिस्तान, गैंगस्टर की हत्या पर बीबीसी, रॉयटर्स और विदेशी मीडिया ने चलाया ये विशेष अभियान

By अभिनय आकाश | Apr 18, 2023

उत्तर प्रदेश 44 सालों तक जिस अतीक अहमद की दहशत में जीता रहा। उस दहशत को योगी सरकार ने केवल 51 दिनों में खत्म कर दिया। अतीक के खिलाफ 100 नामजद एफआईआर थीं और वह 54 मुकदमों का सामना कर रहा था। खूंखार गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के एक दिन बाद विदेशी मीडिया ने अपना प्रोपगेंडा शुरू कर दिया है। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) और रॉयटर्स ने अतीक को क्रमशः 'रॉबिन-हुड' और 'लॉ मेकर' कहकर संबोधित किया है। अहमद और उसके भाई को लवलेश तिवारी, अरुण कुमार मौर्य और मोहित सिंह उर्फ ​​शनि सहित तीन लोगों के एक समूह ने गोली मार दी थी। उसे उत्तर प्रदेश पुलिस ने वकील उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

इसे भी पढ़ें: Atiq-Ashraf हत्याकांड के बाद पहली बार बोले योगी, अब उत्तर प्रदेश में माफिया किसी को धमकी नहीं दे सकता

इसके अलावा विदेशी मीडिया भी अतीक अहमद हत्याकांड में मक्कारी दिखाने में पीछे नहीं हटी। ब्रिटेन से चलने वाली रॉयटर्स न्यूज एजेंसी तो भारत विरोधी एजेंडा चलाने में वैसे भी सबसे आगे रहती है। रॉयटर्स ने अपनी स्टोरी में कानून की धज्जियां उड़ाने वाले अतीक अहमद को फॉर्मर लॉ मेकर कहकरर संबोधित किया है। मुस्लिम देश कतर का मीडिया ग्रुप अलजजीरा भी अतीक अहमद को विक्टिम बता रहा है। एक ट्वीट प्रोपेगैंडा न्यूज़ कंपनी बीबीसी की एक पत्रकार गीता पांडे द्वारा किया गया था। बीबीसी पर प्रकाशित अपनी रिपोर्ट का हवाला देते हुए गीता ने लिखा, "अतीक अहमद रॉबिन हुड था, डॉ जेकेल और हाइड टाइप कैरेक्टर। जिसने गरीब लोगों की मदद की, शादियों और स्कूल की वर्दी के लिए पैसे दिए। ईद के दौरान पैसे दिए। 

प्रमुख खबरें

Delhi के जखीरा फ्लाईओवर पर कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर 30 लाख रुपये की Robbery

असम विधानसभा में MLA Akhil Gogoi का अनिश्चितकालीन धरना, बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा बढ़ा मुआवजा

Asian Games 2026 में महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, CM Yogi Adityanath ने दी बधाई

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल