पाकिस्तान जल मुद्दे पर कभी समझौता नहीं करेगा: पाक सेना प्रमुख मुनीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2025

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस्लामाबाद जल मुद्दे पर कभी समझौता नहीं करेगा क्योंकि यह देश के 24 करोड़ लोगों के मूल अधिकारों से जुड़ा है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के भारत के कदम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम 24 करोड़ पाकिस्तानियों के इस बुनियादी अधिकार पर कोई समझौता नहीं होने देंगे।’’

मुनीर ने यह भी दावा किया कि बलूचिस्तान में आतंकवादियों को भारत का समर्थन प्राप्त है और प्रांत में अशांति फैलाने वाले आतंकवादियों का संबंध बलोच लोगों से है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।

प्रमुख खबरें

Noida के शाहबेरी फर्नीचर बाजार की दुकान में आग से अल्तमश की मौत, अमन गंभीर

North Korea ने US-South Korea सैन्य अभ्यास को युद्ध का पूर्वाभ्यास बताकर दी चेतावनी

US Court में Abhishek Vijaykumar ने स्वीकार किया बाल शोषण सामग्री रखने का अपराध

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई