कुलभूषण जाधव को दूसरी बार राजनयिक पहुंच नहीं देगा पाकिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को भारत को कुलभूषण जाधव तक दूसरी बार राजनयिक पहुंच मुहैया कराने से इनकार कर दिया। जाधव को ‘‘जासूसी और आतंकवाद’’ के आरोप में एक सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। एक पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने वर्षीय जाधव को अप्रैल 2017 में ‘‘जासूसी और आतंकवाद’’ के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद भारत ने उनकी मौत की सजा पर रोक तथा आगे के उपायों के लिए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय से संपर्क किया था।

इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्रालय ने कहा, कुलभूषण जाधव पर भारत दोबारा ICJ जाएगा

हालांकि भारत का कहना है कि जाधव को ईरान से अगवा किया गया था जहां नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उनके व्यापारिक हित थे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी घोषणा की कि करतारपुर गलियारे के लिए पाकिस्तान प्रति व्यक्ति 20 डॉलर सेवा शुल्क के रूप में लेगा। फैसल ने कहा, ‘‘पाकिस्तान प्रति व्यक्ति 20 डॉलर सेवा शुल्क के रूप में लेगा, करतारपुर गलियारे के लिए प्रवेश शुल्क के तौर पर नहीं।’’

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद