पाकिस्तान अपनी क्षेत्रीय अखंडता के किसी भी उल्लंघन को सहन नहीं करेगा: अल्वी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2019

 इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश अपनी क्षेत्रीय अखंडता के किसी भी उल्लंघन को सहन नहीं करेगा और आत्मरक्षा का अधिकार सुरक्षित रखेगा।

उन्होंने क्वेटा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान एक शांतिपूर्ण और संप्रभु देश है तथा भारत सहित अपने सभी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहता है।

इसे भी पढ़ें: जनवरी- फरवरी 2019 के दौरान चाय निर्यात घटा, मूल्य के लिहाज से बढ़ा

अल्वी ने आरोप लगाया कि भारत तनाव बढ़ाने के लिए पुलवामा हमले का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी क्षेत्रीय अखंडता के किसी भी उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगा और आत्मरक्षा का अधिकार सुरक्षित रखेगा। पाकिस्तान के सशस्त्र बल भारत के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!