अब कश्मीर मुद्दे को ICJ में ले जाएगा पाकिस्तान, विदेश मंत्री ने दिए संकेत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2019

इस्लामाबाद। भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान ने मंगलवार को कहा कि वह कश्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) का रूख करेगा। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘सैद्धांतिक रूप से कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत में ले जाने का फैसला किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि सभी कानूनी पहलुओं पर विचार किए जाने के बाद यह फैसला किया गया है। 

 

प्रधानमंत्री की विशेष सहायक(सूचना) फिरदौस आशिक अवान ने संवाददाताओं को बताया कि कैबिनेट ने सैद्धांतिक रूप से कश्मीर मुद्दे को आईसीजे में ले जाने को मंजूरी प्रदान कर दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में मानवाधिकार के कथित उल्लंघन के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

 

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर