पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने लता मंगेशकर के निधन पर शेयर की भावुक पोस्ट, जानेिए क्या बोलीं

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 07, 2022

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का कल 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में देहांत हो गया। पिछले महीने 8 जनवरी को लता जी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इसी दौरान उन्हें निमोनिया भी हो गया लता जी लंबे समय तक आईसीयू में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गईं। लता जी के निधन के बाद संगीत की दुनिया में एक अंधेरा सा छा गया है। स्वर कोकिला के निधन से सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के लोग भी दुखी हैं। पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा माहिरा खान ने लता मंगेशकर को लेकर एक पोस्ट लिखा है, जिसकी इस वक्त बहुत चर्चा हो रही है।

 

आपको बता दें माहिरा खान के इस पोस्ट पर 1,18000 से ज्यादा लाइक आ चुकें हैं। यूजर्स उनके इस पोस्ट पर कमेंट भी कर रहे हैं। नीना काशिफ नाम की एक पाकिस्तानी यूजर में कमेंट करते हुए लिखा है, आज फिर जीने की तमन्ना है, आज फिर मरने का इरादा है। अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे। तमाम यूजर्स माहिरा खान के इस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

बिहार: खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सोमवार तक के लिए टला

सत्ता के अहंकार में इतिहास के तथ्यों को तोड़-मरोड़ रही है केंद्र सरकार: अशोक गहलोत

युवाओं में बढ़ रहा कम उम्र में जुए की लत का खतरा, सख्त नियमन और जागरूकता की आवश्यकता: अध्ययन

विदेश से लौटते ही मोदी का एक्शन! 2 दिन बाद बीजेपी में क्या होने वाला है?