पाकिस्तानी एयर होस्टेस का नया कारनामा, मोजे में छुपा रखा था...

By अभिनय आकाश | Jul 29, 2024

लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेशी मुद्रा की तस्करी करते पकड़े गए पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के एक फ्लाइट अटेंडेंट को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार को संदिग्ध को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और उसकी हिरासत मांगी। सीमा शुल्क अधिकारियों के अनुसार, एयर होस्टेस के शरीर की तलाशी के दौरान उसके मोजे में बड़ी मात्रा में सऊदी रियाल पाए जाने के बाद शुक्रवार को उसे हिरासत में लिया गया। केबिन क्रू मेंबर का नोट निकालते हुए का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इसे भी पढ़ें: Modi की चेतावनी से भड़के Pakistan ने हमला करने के लिए भेज दी अपनी Border Action Team, Indian Army ने दिया तगड़ा जवाब

उन्होंने कहा कि सीमा शुल्क अधिकारियों के पास इस उड़ान के माध्यम से मुद्रा की तस्करी के संभावित प्रयास की खुफिया रिपोर्ट थी। संदिग्ध पर सीमा शुल्क अधिनियम, 1969 की धारा 139 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें कहा गया है कि कोई भी यात्री या चालक दल का सदस्य सीमा शुल्क से बचने के लिए सामान में मुद्रा, सोना, कीमती धातु या पत्थर छिपाकर ले जाने का प्रयास करेगा, उस पर तस्करी के अपराध का आरोप लगाया जाएगा। पीआईए के प्रवक्ता ने कहा है कि मुकदमे के बाद दोषी पाए जाने पर एयर होस्टेस को तुरंत बर्खास्त कर दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

सनराइजर्स हैदराबाद को मिली पहली जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से दी मात

Akshar Patel से हुई Bowling में बड़ी चूक, Sameer Rizvi ने बचाई लाज, Delhi की रोमांचक जीत.

James Anderson का The Hundred पर बड़ा बयान, कहा- हर पल नापसंद किया, ECB को लगा झटका

Middle East जंग का मैदान बना, Iran-Israel के साथ Hezbollah भी कूदा, दुनिया पर गहराया संकट