पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास गोलाबारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2020

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में मंगलवार को गोलियां चलाईं और गोलाबारी की। भारतीय जवानों ने भी इसका मुंह तोड़ जवाब दिया।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार तड़के बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।’’’ उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका मुंह तोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि आखिरी समाचार मिलने तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी। उन्होंने बताया कि इसमें फिलहाल किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी