पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2019

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि मानकोट सेक्टर में हुई गोलीबारी का भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया।

इसमें भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ करीब सात बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।’’ उन्होंने बताया कि अंतिम खबर आने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

इसे भी पढ़ें: पाक सरकार सजा के खिलाफ अपील के दौरान मुशर्रफ का समर्थन करेगी

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील