नकदी के संकट से जूझ रही पीआईए को बेचने के लिए पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने पुन: प्रयास शुरू किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2025

पाकिस्तान के प्राधिकारियों ने सरकारी विमानन कंपनी ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ (पीआईए) को बेचने के प्रयास पिछले साल विफल रहने के बाद इसकी बिक्री की नए सिरे से कोशिश करने का फैसला किया है।

निजीकरण और निवेश मंत्री अब्दुल अलीम खान ने पिछले महीने कहा था कि पीआईए के निजीकरण का काम मई तक कर लिया जाएगा। निजीकरण आयोग की बुधवार को हुई बैठक में अगले सप्ताह से बिक्री प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष एवं निजीकरण पर प्रधानमंत्री के सलाहकार मोहम्मद अली ने की।

बयान में कहा गया, ‘‘पीआईएसीएल के पृथक्करण के लिए रुचि की अभिव्यक्ति का एक नया विज्ञापन अगले सप्ताह प्रकाशित करने की योजना है।’’ इसमें कहा गया कि ‘‘एजेंडे के शेष मदों पर विचार करने के लिए’’ बैठक की जाएगी।

पीआईए पिछले कई वर्षों से वित्तीय संकट से जूझ रही है। यह समस्या 2023 में तब सामने आई जब पीआईए के 7,000 कर्मचारियों को नवंबर 2023 का वेतन नहीं मिला। इससे पहले, यूरोपीय संघ ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण 2020 में पीआईए पर प्रतिबंध लगा दिया था।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit के कारण Delhi में Luxury Hotels के किराये में भारी उछाल, एक रात का रूम रेट पहुंचा लाखों के पार

Amrutanjan Healthcare का Mega Expansion: 2026-27 तक 1 लाख दवा दुकानों तक Direct Reach का लक्ष्य

अनुच्छेद 370 कभी वापस नहीं आएगा, मीरवाइज के बयान पर जम्मू-कश्मीर भाजपा का पलटवार

असम में तीन विदेशी नागरिकों की घुसपैठ नाकाम, सीएम हिमंत शर्मा ने दी जानकारी