पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को झटका, तेज बल्लेबाज खुशदिल शाह के हाथ में चोट लगने से तीन हफ्ते के लिए बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2020

डर्बी। पाकिस्तानी बल्लेबाज खुशदिल शाह के बायें हाथ के अंगूठे में फ्रेक्चर हुआ है और वह तीन हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने यह जानकारी दी। अब तक सिर्फ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाले बायें हाथ के बल्लेबाज शाह को शनिवार को यहां ट्रेनिंग सत्र के दौरान अंगूठे में चोट लगी। पीसीबी ने बयान में कहा, ‘‘बायें हाथ के बल्लेबाज खुशदिल शाह डर्बी में शनिवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान बायें हाथ के अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण तीन हफ्ते तक बाहर हो गए हैं।’’ बोर्ड ने कहा, ‘‘खुशदिल टीम के सदस्यों के बीच आपस में चल रहे चार दिवसीय मैच का हिस्सा नहीं हैं और वह दूसरे चार दिवसीय मैच में भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे जो 24-27 जुलाई तब डर्बी में खेला जाएगा।’’

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी