पाकिस्तानी बॉक्सर को 'Narendra' नाम से हुई नफरत! PM Modi भी हंसे, भारतीय बॉक्सर ने सुनाया मजेदार किस्सा

By अंकित सिंह | Aug 10, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपने आवास पर 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल की मेज़बानी की। पदक जीतने वालों की कोशिशों की तारीफ़ करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि ग्लासगो में उनके प्रदर्शन ने अगली पीढ़ी को प्रेरित किया है। बातचीत के दौरान, भारतीय बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ने 2015 के वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का एक मज़ेदार किस्सा सुनाया, जब उन्होंने एक पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी को हराया था; इस किस्से को सुनकर पीएम मोदी की हंसी छूट पड़ी।

बेरवाल ने आगे कहा कि आप 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने। हमारे साथ (सैन्य खेलों के लिए) सेना के कोच नरेंद्र राणा थे। कुछ देर बाद, उस (पाकिस्तानी मुक्केबाज) ने कहा, ‘भाईजान आपका नाम नरेंद्र है, आपके कोच का नाम नरेंद्र है, आपके प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र है तो मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है। बरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही CWG 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन पूरा हुआ, जिसमें उन्होंने सात गोल्ड और तीन सिल्वर समेत कुल 10 मेडल जीते।

इसे भी पढ़ें: Rohit Sharma के World Cup 2027 खेलने पर Ajinkya Rahane की खरी-खरी: 'बार-बार सवाल उठाकर न पैदा करें Confusion'

बेरवाल भारतीय सेना के जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) हैं, जिन्होंने 2022 एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था। इसके अलावा, वह एशियाई चैंपियनशिप में भी दो बार मेडल जीत चुके हैं। हाल ही में हुए CWG 2026 में अंकुश पांघल, सचिन सिवाच, जैस्मिन लंबोरिया, प्रीति पवार, साक्षी चौधरी, अरुंधति चौधरी और प्रिया घांघस ने गोल्ड मेडल जीते, जबकि ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन और जादुमनी सिंह ने एक-एक सिल्वर मेडल जीता।

For more Sports News in Hindi Today please click

प्रमुख खबरें

मोदी हैं कि मानते नहीं...ट्रंप 100% टैरिफ वाला बिल लाते रह गए, इधर जिगरी रूस से तेल के बाद अब क्या लाने की तैयारी में भारत?

Sawan Fashion Tips: सावन में Perfect Look के लिए नई बहुएं अपनाएं ये Top Makeup और Jewelry Styling Tips

तीन तिगाड़ा काम...पाक-सऊदी-तुर्किये की यारी क्या भारत पर पड़ेगी भारी? सुन्नी NATO से हम कितने मजबूत, इस रिपोर्ट में जानें

Jharkhand: रांची में JPSC-JSSC छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज, शांतिपूर्ण प्रदर्शन रणभूमि में बदला!