टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का बर्थडे आज, तलाक की खबरों के बीच पति शोएब ने ऐसे किया विश

By रितिका कमठान | Nov 15, 2022

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा 15 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर उनके पति शोएब मलिक ने उन्हें खास बधाइयां दी है। शोएब मलिक द्वारा बधाई मिलने के बाद अब फैंस भी काफी कन्फ्यूज हो गए है। शोएब ने सानिया के साथ अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी है। दरअसल कुछ दिनों से सानिया और शोएब के तलाक की चर्चा जोरों पर है। सानिया मिर्जा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही है।

बता दें कि सानिया या शोएब दोनों में से किसी ने भी अबतक तलाक की खबरों को लेकर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि इनके एक दोस्त ने दोनों के तलाक की पुष्टि की है। उनके दोस्त ने कहा था कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। बता दें कि दोनों के तलाक के पीछे पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेत्री आयशा का नाम लिया जा रहा है।

जानें सानिया के बारे में

बता दें कि सानिया मिर्जा महिला युगल में पूर्व नंबर 1 की खिलाड़ी रह चुकी है। सिंगल रैंकिंग में उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 27 थी। सानिया अपने करियर के दौरान ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन महिला युगल और मिश्रित युगल खिताब जीत चुकी है। उन्होंने फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल खिताब भी जीता था।  

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल