पाकिस्तानी ड्रोन ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन से भरे बैग गिराए

By Renu Tiwari | Oct 27, 2025

सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए नशीले पदार्थों से भरे दो बैग बरामद कर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े प्रयास को सोमवार को विफल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन बैग में करीब पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान आर एस पुरा सेक्टर में सीमा चौकी जतिंदर के पास यह बरामदगी हुई।

इसे भी पढ़ें: सरहद पर नारको टेरर की साजिश नाकाम, BSF ने जम्मू-पंजाब में पकड़े ड्रग्स, हथियार और ड्रोन।

अधिकारियों ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन की बरामदगी के साथ पाकिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी का एक बड़ा प्रयास विफल हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के Agra आवास पर प्रदर्शन मामले में छह Congress कार्यकर्ताओं को मिली जमानत

Chhattisgarh में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक साल पूरा, 850 गांवों तक पहुंची बस सेवा

Kolkata में FIFA International Friendly मैच: ब्राजील ने भारत को 4-0 से हराया

TVK के INDIA गठबंधन में जुड़ने से तमिलनाडु में विपक्षी मोर्चा मजबूत होगा: मणिकम टैगोर