पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी 15 दिसंबर को अफगानिस्तान जाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2018

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी आगामी 15 दिसम्बर को अफगानिस्तान के दौरे पर जायेंगे। उनकी इस यात्रा का मकसद शीर्ष अफगान नेतृत्व के साथ बातचीत कर युद्ध प्रभावित देश में ‘‘राजनीतिक मेलमिलाप और स्थायी शांति’’ लाने की दिशा में प्रयास करना है। 

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, कुरैशी ने शनिवार को मुल्तान में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह पाकिस्तान की विदेश नीति की मजबूती है जिसकी वजह से अमेरिका ने अफगानिस्तान मामले में सहायता करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफगान नेतृत्व वाली और अफगान शांति प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- रॉबर्ट मुलर ने रूसी जांच मामले में नए दस्तावेज जमा किए

विदेश मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान में राजनीतिक सुलह-सहमति और स्थायी शांति पर अफगान नेतृत्व के साथ बातचीत करने के लिए वह 15 दिसंबर को काबुल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने आम लोगों के लिये राष्ट्रपति भवन के दरवाजे खोले

अगस्त में पाकिस्तान में तहरीक-ए-इंसाफ सरकार सत्ता में आने के बाद कुरैशी की काबुल की यह दूसरी यात्रा होगी।समारोह को संबोधित करते हुए कुरैशी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे को खोलने का निर्णय सिख तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए किया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह कदम पाकिस्तान की ओर से शांति और प्यार का संदेश है।

प्रमुख खबरें

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा