Online Ludo खेलते हुए UP के लड़के के प्यार में पड़ी पाकिस्तानी लड़की, नेपाल के रास्ते पहुंचकर की शादी, हुआ ये अंजाम

By रितिका कमठान | Feb 20, 2023

उत्तर प्रदेश के एक युवक से पाकिस्तान की लड़की को प्यार हो गया, जिससे शादी रचाने वो लड़की हर बाधा को पार कर भारत आ पहुंची। सिर्फ यही नहीं युवती ने भारत पहुंचकर अपने प्रेमी से शादी भी कर ली। मगर बीएसएफ के जवानों ने अब युवती को वापस पाकिस्तान भेज दिया है।

इकरा ने फैसला किया कि वो नेपाल के रास्ते भारत आएगी। भारत आने के बाद इकरा और मुलायम ने शादी कर ली। इकरा ने हिंदू नाम भी रखा। दोनों शादी के बाद साथ में रहने भी लगे। हालांकि इसी बीच इकरा के पाकिस्तानी होने की पोल खुल गई। दरअसल मुलायम के पड़ोसियों ने इकरा को नामज पढ़ते हुए देखा। इसके बाद उन्हें शक हुआ तो इकरा की जानकारी इकट्ठा करनी शुरू की और फिर दोनों की पोल खुल गई।

इसके बाद उत्तर प्रदेश से इकरा को पाकिस्तान वापस भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इकरा को अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर लाया गया और यहां बीएसएफ के जवानों ने इकरा को पाक रेंजर्स को सौंप दिया।

नेपाल के रास्ते पहुंची भारत

जानकारी के मुताबिक इकरा 19 सितंबर 2022 में पाकिस्तान से फ्लाइट कर नेपाल पहुंची। यहां काठमांडू एयरपोर्ट पर उसे मुलायम मिला। दोनों ने नेपाल में रहते हुए ही शादी कर ली। नेपाल में दोनों एक सप्ताह रूके। इसके बाद सोनाली बॉर्डर को पार कर भारत पहुंचे। इसके बाद दोनों बेंगलुरु पहुंचे। दोनों ने बेंगलुरु के बेलंदूर पुलिस स्टेशन के इलाके के लेबर क्वार्टर में रहना शुरू कर दिया।

नाम बदलकर रहने लगी इकरा

इकरा और मुलायम को डर था कि दोनों की पोल कहीं खुल ना जाए। ऐसे में इकरा ने हिंदू नाम अपनाया और खुद रवा यादव बनकर रहने लगी। दोनों का जीवन खुशी से बीत रहा था। इसी बीच मुलायम के पड़ोसी को इकरा के व्यवहार पर शक हुआ क्योंकि रवा अपने घर में नमाज अदा कर रही थी। रवा को नमाज अदा करते देख उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने इस मामले में मुलायम के घर पर रेड की। मुलायम के घर पर हुई इस रेड के दौरान छानबीन में पुलिस को इकरा का पाकिस्तानी पासपोर्ट मिला। पुलिस ने उसे बेंगलुरु में गिरफ्तार किया। उसे विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण ऑफिस को सौंपा गया। पुलिस ने लड़के के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है और उसे भी गिरफ्तार किया है। मुलायम के खिलाफ पुलिस ने फर्जी तरीके से दस्तावेज बनवाने और फर्जी तरीके से शहर में रहने का केस दर्ज कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Saiyaara की रिलीज को पूरा हुआ 1 साल! लंदन पहुंचे Ahan Panday और Aneet Padda, मेकर्स ने लॉन्च किया स्पेशल गिफ्ट

Kerala High Court का बड़ा फैसला, 14 साल की Rape Victim को 28-Week Pregnancy के Abortion की मिली इजाजत

WHO Warning: प्रदूषण से हो सकती है भूलने की बीमारी, Supplements के बजाए Healthy Diet पर दें जोर

Ayodhya Ram Mandir Donation विवाद पर 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, SIT पेश करेगी अपनी स्टेटस रिपोर्ट