गाजियाबाद की बैंक खाते में पाकिस्तानी हैंडलर ने भेजे 70 लाख रुपए, आतंक की फंडिंग के लिए बिहार से लिंक था मोबाइल नंबर

By रितिका कमठान | Nov 13, 2023

उत्तर प्रदेश में आतंकी घटनाओं को रोकने के संबंध में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से राज्य में जमकर फंडिंग की जा रही है। उत्तर प्रदेश एटीएस ने इस संबंध में पुख्ता सबूत जमा किए हैं। उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए यह भी पता किया है कि संदिग्ध आतंकियों को पाकिस्तान मुल्क से जबरदस्त फंडिंग की जा रही थी।

हमले के लिए दी गई थी फंडिंग

यूपी एटीएस को जांच पड़ताल में पता चला है कि केनरा बैंक का यह अकाउंट गाजियाबाद के रहने वाले रियाजुद्दीन के नाम पर है। इस अकाउंट का मोबाइल नंबर बिहार के चंपारण के रहने वाले इज़हारुल हुसैन के नंबर से लिंक है। इज़हारुल और रियाजुद्दीन दोनों मिलकर पाकिस्तान से बड़ी फंडिंग लेकर भारत में बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।

जानकारी के मुताबिक बिहार के इजहार उल हुसैन कॉलिंग ऐप के जरिए पाकिस्तानी एजेंट के साथ संपर्क साधता था। खाते में जो रकम आई है उसे कई अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया है जिसके बाद पुलिस इन एकाउंट्स की भी जांच में जुटी हुई है। वही इज़हारुल और रियाजुद्दीन दोनों यूपी एटीएस की गिरफ्त से बाहर है जिनकी तलाश में टीम में जुटी हुई है।

बता दें कि एटीएस ने खाताधारक रियाजुद्दीन और इज़हारुल हुसैन समेत पाकिस्तानी एजेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। दोनों आरोपियों की तलाश में जल्द ही टीम में छापेमारी करने की तैयारी में है।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल