Jammu and Kashmir के अरनिया में बीएसएफ की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिए की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2023

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने रविवार देर रात एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। यह एक सप्ताह में ऐसी दूसरी घटना है। अधिकारियों ने बताया कि अरनिया सेक्टर की जाबोवाल सीमा चौकी के निकट घुसपैठिए ने बीएसएफ कर्मियों की बार-बार दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवानों ने गोलीबारी कर उसे मार गिराया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘30 जुलाई और 31 जुलाई की मध्य रात्रि को सतर्क बलों ने अरनिया सीमा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास संदिग्ध गतिविधि देखी।’’

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार