पाकिस्तान के एक मंत्री ने अनोखे अंदाज में किया दुकान का उद्धाटन, कैंची नहीं चली तो दांत से काटा रिबन

By अनुराग गुप्ता | Sep 03, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नेता अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं, कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपनी हरकतों को लेकर। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। पाकिस्तान के एक मंत्री का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। दरअसल, पंजाब प्रांत के जेल मंत्री फयाज अल हसन चोहान एक दुकान का उद्धाटन करने पहुंचे थे। जिसका वीडियो उन्होंने खुद साझा किया। 

इसे भी पढ़ें: हमें कश्मीर समेत हर जगह मुस्लिमों के लिए आवाज उठाने का अधिकार है: तालिबान 

दुकान का उद्धाटन करने पहुंचे फयाज अल हसन जब कैंची से रिबन नहीं काट पाए तो उन्होंने दांत से काटने की कोशिश की और फिर कैंची चलाई लेकिन कैंची नहीं चली। इसके बाद उन्होंने हाथ रिबन को पकड़ा और फिर दांत से काट-काटकर दुकान का उद्धाटन किया। जेल मंत्री का कारनामा देख वहां पर मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान और उसके सदाबहार दोस्त चीन को डराने वाली खबर, बालाकोट टाइप मिशन के लिए भारतीय सेना को मिलेंगे 100 से ज्यादा स्काई स्ट्राइकर 

इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए फयाज ने लिखा कि अपने विधानसभा क्षेत्र में दुकान खोलने का अनोखा अंदाज...!!! कैंची कुंद और खराब थी...!!! दुकानदार को शर्मिंदगी से बचाने के लिए मैंने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड...!!!

प्रमुख खबरें

रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर बड़ा फैसला, वायु सेना ने 39.5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी

BSE Sensex में 2009 अंकों का जबर्दस्त उछाल, Nifty 24500 के पार बंद

दिलजीत से लेकर कैलाश खेर तक, 5 दिग्गजों की आवाज में आई Ramayana की Shree Hanuman Chalisa

Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती