क्या हुआ ऐसा, बलूचिस्तान में कपड़े उतार भागे पाकिस्तानी सैनिक, भारत भी हैरान

By अभिनय आकाश | Aug 19, 2025

11 अगस्त को बलूचिस्तान के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान स्थित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और उसके संगठन मजीद ब्रिगेड को एक विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) के रूप में नामित किया, जिसमें आतंकवाद का मुकाबला करने की उसकी प्रतिबद्धता का हवाला दिया गया। लेकिन अब बलूचिस्तान से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के सैनिक अपने कपड़े उतराकर बलूचिस्तान से भाग गए हैं। मशहूर बलूच एक्टिविस्ट मीर यार बलूच ने दावा किया है कि पाकिस्तान बुरी तरह से जंग हार रहा है। बलूचों ने पाकिस्तानी सैनिकों से कहा है कि तुम हमारी जमीन पर आओगे तो अपनी मर्जी से लेकिन जाओगे हमारी मर्जी से। 

इसे भी पढ़ें: भारत के डर से ईरान सीमा में जा छुपी मुनीर की आर्मी, पाक सेना की करतूत देख चौंक गई दुनिया

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए), आईएसआईएस-खोरासन और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से खतरा है। पिछले दिनों इस्लामाबाद में आयोजित अमेरिका-पाकिस्तान आतंकवाद-रोधी वार्ता के बाद बोलते हुए, मार्गरेट मैकलियोड ने कहा कि दोनों देशों ने सभी प्रकार के आतंकवाद से निपटने के अपने संयुक्त संकल्प की पुष्टि की है और बढ़ते खतरों से निपटने की रणनीतियों पर चर्चा की है। अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका आतंकवादी संगठनों के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान की सफलता की सराहना करता है। 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस