मौज से ट्रक में जा रहे थे पाक सैनिक तभी हुआ धमाका, उड़े चिथड़े, दहला इस्लामाबाद

By अभिनय आकाश | May 28, 2026

पाकिस्तान पर एक साथ कई दिशाओं से हमले हुए हैं। पाकिस्तान में बॉर्डर से लेकर गली मोहल्लों तक इस वक्त दहशत फैली हुई है। भयंकर तबाही देखकर पाकिस्तान इस वक्त पागल हो चुका है। पाकिस्तान अब अपनी ही करतूतों की सजा भुगत रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में पाकिस्तान की बर्बादी साफ नजर आ रही है। एक तरफ बलूच फ्रीडम फाइटर्स ने पाकिस्तान पर एक बार फिर ऐसा हमला कर दिया है। ट्रेन के बाद अब बलूचों ने पाक सेना से भरे ट्रक को उड़ा दिया है। धमाका इतना भयानक था कि मौके पर ही लाशें बिछ गई। और सबसे बड़ी बात कल चीन ने पीओके का नाम लिया था। आज वहीं पर पाक सैनिकों की लाशें गिरी पड़ी हैं। वहीं दूसरी तरफ जिस आतंकी को पाकिस्तान ने सालों तक पाला पोसा वही अब पाकिस्तान को मिटाने की धमकी दे रहा है और वो भी खुलेआम और यह धमकी दी है लश्कर कमांडर सैफुल्ला कसूरी ने। दरअसल असली खेल शुरू हो चुका है पाकिस्तान के अंदर। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ चीन के दौरे पर गए थे। जहां शी जिनपिंग ने पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाते हुए फिर से कश्मीर और पीओके का मुद्दा उठाया। 

इसे भी पढ़ें: India के साथ खड़ा हो गया China! Pakistan हैरान, Shehbaz Sharif, Asim Munir के लौटते ही Jinping ने किया बड़ा खेल

लश्कर तोयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्ला कसूरी।  वही कसूर जिसे पाकिस्तान ने सालों तक पाला, इस्तेमाल किया, दुनिया के खिलाफ खड़ा किया। आज वही पाकिस्तान को धमका रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कसूरी खुलेआम धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। उसने यह कहा है कि अगर पाकिस्तान ने इजराइल को मान्यता दी या अब्राहम कॉड में शामिल हुआ तो पाकिस्तान पूरी तरह से तबाह हो जाएगा। उसने यह कहा कि जो इजराइल को कबूल करेगा वो बर्बाद हो जाएगा। दरअसल आपको बता दें कि अमेरिका लगातार पाकिस्तान पर यह दबाव बना रहा है कि वो इजराइल के साथ अपने रिश्ते सामान्य करें। लेकिन पाकिस्तान के लिए यह फैसला गले की हड्डी बन चुका है। 

प्रमुख खबरें

Sunil Gavaskar बोले, T20 में बड़े लक्ष्य का पीछा करने का तरीका सुधारे Team India

Speaker Om Birla से मिलीं BJP सांसद, JNU उत्पीड़न केस में Congress MP पर कार्रवाई की मांग

Pramila Jayapal ने भारत की Voter List से 13 करोड़ नाम हटने पर जताई चिंता

Pakistan की आतंकी हरकत पर भारत करेगा और बड़ा हमला, Rajnath Singh ने दी सीधी चेतावनी