Pakistani Stock Market Crash: पहलगाम हमले के बाद भारत के एक्शन का पाकिस्तान शेयर बाजार में हुआ असर, कराची में हुई तबाही

By रितिका कमठान | Apr 24, 2025

पहलगाम आतंकी हमला कश्मीर में 22 अप्रैल को हुआ था। आतंकी हमले में 28 निर्दोष लोगों को आतंकियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन ने ली है। पहलगाम हमले के बाद भारत लगातार एक्शन मोड में है। पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव की स्थिति बढ़ गई है। 

 

पाकिस्तान शेयर मार्केट में गिरावट

पाकिस्तानी स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग वॉल्यूम और वैल्यू में गिरावट देखने को मिली है। ट्रेडिंग वॉल्यूम 18.31 फीसदी की गिरावट आई है। ये 605.17 मिलियन के साथ ट्रेड कर रहा है। बता दें कि ट्रेड वैल्यू 9.05% गिरकर ₹27.76 अरब पाकिस्तानी रुपये पर पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। अगर किसी भी सुधार में देर होती है और पॉलिसी में बदलाव नहीं दिखता है तो पॉकिस्तान की अर्थव्यवस्था को लेकर अबतक उठाए कदमों पर पानी फिर सकता है।

वहीं आईएमएक ने वित्तीय वर्ष 2025 के लिए पाकिस्तान की डीजीपी तीन फीसदी के घटकर 2.6 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को लेकर निवेशकों का  भरोसा भी अब डगमगा गया है। अब निवेशक धड़ल्ले से पाकिस्तान के स्टॉक मार्केट से पैसा निकाल रहे है। वहीं फिच रेटिंग ने बताया है कि पाकिस्तान रुपया जून तक 285 प्रति डॉलर तक गिर सकता है।

 

दोनों देशों के बीच बढ़ा तनाव

हमले के बाद भारत की बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया है। वहीं पाकिस्तान भी डरा हुआ है कि भारत कभी भी सख्त कदम उठा सकता है। भारत सरकार पहले ही सिंधु नदी जल समझौता रद्द करने का फैसला कर चुका है। इसके साथ ही अटारी बॉर्डर बंद किया गया है। पाकिस्‍तान में भारतीय दूतावास कार्यालय क्‍लोज करने और पाकिस्‍तानी राजनयिकों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार