पाकिस्तानी संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार, दस्तावेज बनाने में मदद करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2025

राजस्थान पुलिस ने यहां कोतवाली थाना क्षेत्र में बिना वैध वीजा के अवैध रूप से रह रहे एक संदिग्ध पाकिस्तानी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रत्नू के अनुसार पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यक्ति ने बताया कि भारत में उसका दस्तावेज बनाने में उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद निवासी सचिन ने उसकी मदद की और विनय कपूर के नाम से उसके भारतीय दस्तावेज बनवाये गये।

थानाधिकारी के मुताबिक संदिग्ध व्यक्ति ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसका नाम रहीमयार खान (35) है और पाकिस्तान का निवासी है। रत्नू ने बताया कि भारतीय दस्तावेज बनाने में मदद करने वाले सचिन चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है तथा दोनों से सभी सुरक्षा जांच एजेंसिया पूछताछ कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक को अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा दिया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति कोतवाली थाना क्षेत्र के रीको एरिया गांधी कॉलोनी में रह रहा था। उसके पास से पाकिस्तान का पहचान पत्र, पाकिस्तान मुद्रा एवं भारतीय मुद्रा तथा भारतीय आधार कार्ड, बैंक डायरियां, चैक बुक एवं मोबाइल बरामद किया गया है।

प्रमुख खबरें

क्रेडिट कार्ड और लोन वाले कॉल से छुटकारा पाने का तरीका, TRAI का ऐप आएगा काम

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, कहा- संविधान की नहीं करते परवाह

सोनभद्र में सत्य सनातन Trust से जुड़ी साइबर ठगी में 8 गिरफ्तार, 11.63 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

Tata Sons लिस्टिंग विवाद के बीच Noel Tata 12 नवंबर को छोड़ेंगे 6 कंपनियों का Board