पाकिस्तानी तालिबान ने इस्लामाबाद में सरकार के साथ संघर्ष विराम को अनिश्चित काल तक बढ़ाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी तालिबान ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्होंने अफगान तालिबान की मेजबानी में पाकिस्तानी कबायली नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिनों की बातचीत के बाद, इस्लामाबाद में सरकार के साथ संघर्ष विराम को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया है। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान समूह या टीटीपी के प्रवक्ता मोहम्मद खुरासानी के अनुसार, कबायली नेताओं के 50 सदस्यीय दल के साथ बातचीत में ‘‘संतोषजनक प्रगति’’ के बाद यह निर्णय लिया गया। उन्होंने न तो इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी दी और न ही संघर्ष विराम के विस्तार के बारे में पाकिस्तानी सरकार की ओर से तत्काल कोई पुष्टि की गई।

इसे भी पढ़ें: देश में बढ़े कोरोना वायरस के मामले! 24 घंटे में 4000 नये केस, 10 मरीजों की मौत

अफगान तालिबान की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया है, जिन्होंने पहले केवल यह कहा था कि वह वार्ता के लिए तटस्थ आधार प्रदान करेंगे। अफगानिस्तान में तालिबान भी पाकिस्तान में नई सरकार को पाकिस्तानी तालिबान के साथ शांति समझौता करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। दोनों पक्षों के बीच पिछला संघर्ष विराम 30 मई को समाप्त हो गया था।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा