खैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत में पाकिस्तानी तालिबान ने अर्धसैनिक बल के तीन जवानों की हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2025

उत्तर-पश्चिमी ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत में पाकिस्तानी तालिबान से जुड़े आतंकवादियों द्वारा कथित तौर पर दो दिनों तक बंधक बनाए रखने के बाद अर्धसैनिक बल के तीन जवानों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के शहजैब बेटनी समूह के आतंकवादियों ने दो दिन पहले टैंक जिले में एक यात्री वाहन से तीन निहत्थे फ्रंटियर कॉर्प्स जवानों को अगवा कर लिया।

उसने बताया कि दोनों के शव लक्की मरवात जिले के पेज़ू बयाना क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र में पाए गए। उनकी पहचान लांस नायक नसीम, ​​लांस नायक मुहम्मद राशिद और सिपाही मुहम्मद शेर के रूप में हुई है।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर