पाकिस्तानी किशोर ने न्यूयॉर्क में आंतकवादी हमले की बनाई थी योजना, आरोप तय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2019

न्यूयॉर्क। पाकिस्तान में जन्मे एक किशोर पर आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट को सामग्री मुहैया कराने के प्रयास के लिये आरोप तय किये गए हैं। आरोप है कि उसने न्यूयॉर्क शहर के आसपास व्यस्त स्थानों पर चाकूबाजी या बम हमले की योजना बनाई थी। पाकिस्तान में जन्मे अमेरिकी नागरिक अवैस चौधरी (19) पर ब्रुकलिन की संघीय अदालत में दायर आपराधिक शिकायत के तहत आरोप तय किये गए। 

चौधरी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करने के बाद अमेरिका के मजिस्ट्रेट न्यायाधीश जेम्स ओरेंस्टन के समक्ष पेश किया गया, जहां उसे जमानत देने से इनकार कर दिया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा के सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन डेमर्स ने कहा, प्रतिवादी ने कथित रूप से आईएसआईएस के कहने पर न्यूयॉर्क में घातक हमले की योजना बनाई थी। अगर वह दोषी पाया जाता है कि तो उसे अधिकतम 20 साल की सजा सुनाई जा सकती है। 

 

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष