आतंकी खतरे को देखते हुए अमरनाथ यात्रा रद्द, पर्यटकों को कश्मीर छोड़ने का निर्देश

By नीरज कुमार दुबे | Aug 02, 2019

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरे को देखते हुए सरकार ने इसे रद्द कर दिया है और सभी श्रद्धालुओं को साफ निर्देश दिया गया है कि यात्रा को बीच में ही खत्म कर अपने घरों को वापस लौट जाएं। यही नहीं कश्मीर घूमने आये सभी पर्यटकों से भी जल्द से जल्द कश्मीर छोड़ने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों के पास इस तरह के पुख्ता सबूत थे कि यात्रा मार्ग को पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा बाधित करने की तैयारी कर ली गयी है। यात्रा मार्ग से सुरक्षा बलों को एक स्नाइपर गन भी मिली है जिसको आज एक संवाददाता सम्मेलन में प्रदर्शित किया गया। 

पिछले तीन दिनों से कश्मीर में जगह-जगह सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं और यहां सुरक्षा बलों की भारी तैनाती से आशंकाओं और अफवाहों का माहौल भी गर्म है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने हाल ही में राज्य का दौरा किया था और सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के बाद केंद्र सरकार को इससे अवगत कराया था। 

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!