इंटरनेशनल सीमा के पास मिली पाकिस्तानी सुरंग, BSF ने दो हफ्ते की लंबी खोज के बाद लगाया पता

By निधि अविनाश | May 05, 2022

बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक संदिग्ध भूमिगत सीमा पार सुरंग का पता लगाया है। यह पाकिस्तानी सुरंग अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) से सिर्फ 150 मीटर की दूरी पर है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी है।सूत्रों ने कहा, “मंगलवार को बीएसएफ द्वारा चक फकीरा बॉर्डर चौकी के एओआर (एरिया ऑफ रिस्पॉन्सिबिलिटी) में एक विशेष सुरंग जांच अभ्यास किया गया था। इस सुंरग का पता दो हफ्तों की लंबी खोज के बाद पता चला है।

बता दें कि बीएसएफ के सूत्रों ने कहा कि शाम करीब साढ़े पांच बजे चक फकीरा के सीमा चौकी इलाके में सुरंग रोधी अभियान के दौरान जवानों ने संदिग्ध सुरंग का पता लगाया। एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर कहा, "आईबी से 150 मीटर की दूरी पर और सीमा की बाड़ से 50 मीटर की दूरी पर एक नई खोदी गई सुरंग का पता पाकिस्तानी चौकी चमन खुर्द (फियाज) के सामने लगाया गया, जो भारत की ओर से 900 मीटर की दूरी पर है।"उन्होंने कहा कि उद्घाटन सीमा चौकी चक फकीरा से लगभग 300 मीटर और अंतिम भारतीय गांव से 700 मीटर की दूरी पर है। इस सुरंग की लंबाई करीब 150 मीटर थी। इस सुरंग से सीमेंट की बोरियां भी बरामद हुई थीं।

प्रमुख खबरें

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा