मोदी का अपमान सुन तालियां बजा रहे थे पाकिस्तानी, फिर अचानक हुआ ऐसा खेल, उड़ गए सबके होश!

By अभिनय आकाश | May 02, 2025

बेनजीर भुट्टो के बेटे और बिना मेहनत के पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बने बिलावल भुट्टो मंच पर खड़े होकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान कर रहे थे। पीएम मोदी के अपमान को सुनकर 50-50 रुपए लेकर भाषण सुनने आए ये पाकिस्तानी तालियां बजा रहे थे। बिलावल भुट्टो ये भाषण पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दे रहे थे। लेकिन अचानक ऐसा खेल हुआ जिसने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है। पाकिस्तान के साथ ये खेल एक झंडे ने किया है। झंडे को मानो पाकिस्तान के सीने में गाड़ा गया है। दरअसल, पाकिस्तान में हर छोटा बड़ा नेता पीएम मोदी और भारत का नाम लेकर पॉपुलैरिटी चाहता है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के इस शहजादे ने हजारों पाकिस्तानियों के बीच खड़े होकर ये बोला कि मोदी ने सिंधु नदी पर हमला कर दिया है। या तो अब सिंधू नदी बहेगी या खून बहेगा। 

इसे भी पढ़ें: भारत से PAK नागरिकों की शुरू हुई वापसी, पाकिस्तान ने खोला अटारी-वाघा बॉर्डर

जिस वक्त बिलावल भुट्टो पीएम मोदी को धमकी दे रहे थे और ये किराए की आडियंस तालियां बजा रही थी। उसी वक्त सिंध प्रांत के मूल निवासियों ने बगावत शुरू कर दी। सिंध प्रांत के लोग अब भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान की सरकार और वहां की सेना से सिंधु नदी को बचाना चाहते हैं। इन लोगों का कहना है कि सिंधु नदी पहले से ही पाकिस्तान सरकार की गलत नीतियों की वजह से सूख रही थी। लेकिन अब तो पाकिस्तान की बेवकूफी के चलते सिंधु जल संधि भी रद्द हो गई है। हम बेवजह पाकिस्तान की वजह से मारे जा रहे हैं। सिंध प्रांत के लोग अब सिंधु नदी को पाकिस्तान से बचाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत के नॉर्थ ईस्ट को लेकर बांग्लादेश ने पाकिस्तान को क्या सुझाव दे दिया? चीन का साथ लेने की सलाह

पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बाद स्थानीय लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक को अवरुद्ध करने और बिजली आपूर्ति को बाधित करने की धमकी दी है। वे कथित तौर पर एक नियोजित नहर परियोजना से अपर्याप्त जल आपूर्ति से परेशान हैं, जो सिंधु और सतलुज नदियों से पानी लेगी। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

अमरनाथ यात्रा का अंतिम चरण: Chhari Mubarak की यात्रा का Schedule जारी, 28 अगस्त को होगा समापन

Baramati Airport पर क्रैश-लैंड हुआ Trainee Aircraft, सुरक्षित बचे दोनों पायलट

Banking Sector में धमाका: PNB दिसंबर तक लाएगा Wealth Management Services, बढ़ाएगा Non-Interest Income

उत्तराखंड पहुंचे Mallikarjun Kharge का बीजेपी पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और छात्रों के आंदोलन पर मांगा जवाब