Pakistan में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के निगरानी संस्थान ने इमरान खान के भाषणों के प्रसारण पर रोक लगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2023

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की निगरानी की जिम्मेदारी संभालने वाली संस्था ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के “लाइव (सीधा प्रसारण) और रिकॉर्ड किए गए” भाषणों के टीवी चैनलों पर प्रसारण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। इससे कुछ घंटे पहले ही खान पर तोशाखाना मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी हालांकि सात मार्च को अदालत में पेश होने का हवाला देकर वह इससे बच गए थे। उन्होंने इसके बाद “सरकारी संस्थानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण’’ दिए थे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख ने लाहौर के ज़मां पार्क स्थित अपने घर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि वह कभी किसी व्यक्ति या संस्थान के आगे नहीं‍ झुके हैं।

इसे भी पढ़ें: Estonia elections: यूक्रेन समर्थक प्रधानमंत्री कलास की पार्टी को अच्छी-खासी बढ़त

पीईएमआरए ने कहा कि इस तरह के भाषणों का प्रसारण करना संविधान और उच्चतम न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन है। उसने टीवी चैनलों को चेताया कि इसका पालन नहीं करने पर उनके लाइसेंस को निलंबित किया जा सकता है। यह पहली बार नहीं है जब पीईएमआरए ने टीवी चैनलों पर खान के भाषणों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया है।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत, भारत ने कहा- आम लोगों को निशाना बनाना बंद हो

पूर्व DGP R Sreelekha ने बताई पार्षद पद छोड़ने के विचार की वजह, काम में देरी से थीं निराश

Navratri Diet: 9 दिन के व्रत में कमजोरी दूर करेगी ये खास पौष्टिक फलाहारी थाली

Suzlon लगाएगी 550 करोड़ रुपये में तीन AI आधारित विंड ब्लेड संयंत्र