पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन पर किया कटाक्ष, कहा- वह व्यस्त व्यक्ति हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2021

इस्लामाबाद।  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के जनवरी में पद संभालने के बाद से उनसे (खान से)संपर्क की अनिच्छा जताये जाने को लेकर निराशा जताते हुए कटाक्ष किया कि वह एक व्यस्त व्यक्ति हैं। खान ने इस्लामाबाद में अपने निजी आवास बनी गाला से बुधवार को सीएनएन को दिये साक्षात्कार में स्वीकार किया कि अफगानिस्तान में अशरफ गनी सरकार के पतन के बाद से उनकी बाइडन से कोई बात नहीं हुई। खान से जब पूछा गया कि राष्ट्रपति बनने के बाद से बाइडन ने उसने संपर्क क्यों नहीं किया तो उन्होंने रुखेपन के साथ कहा, वह व्यस्त व्यक्ति हैं। बाद में कहा कि उनसे पूछा जाना चाहिये कि क्या वह इतने व्यस्त हैं कि फोन भी नहीं कर सकते।

प्रमुख खबरें

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर

Congress का Election Commission पर हमला, SIR प्रक्रिया को बताया मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश

भारत में Samsung के AI Home Appliances 3 साल में 9 गुना बढ़े, 7.32 लाख हुआ आंकड़ा

आकाश के बाद अब दीपिका भी बाहर, Mayawati ने अब ईशान आनंद को दिया मौका