पाकिस्तान की विशेष अदालत ने पूर्व विदेश मंत्री कुरैशी की हिरासत और दो दिन के लिए बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2023

इस्लामाबाद की एक विशेष अदालत ने एक गोपनीय राजनयिक दस्तावेज लीक करने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की हिरासत सोमवार को और दो दिनों के लिए बढ़ा दी। पूर्ववर्ती इमरान खान नीत सरकार ने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस दस्तावेज का कथित तौर पर दुरूपयोग किया था। जेल में बंद खान के पूर्व करीबी सहयोगी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उपाध्यक्ष कुरैशी (67) को सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत 19 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। उनके विदेश मंत्री रहने के दौरान, अमेरिका स्थित पाकिस्तानी दूतावास द्वारा एक आधिकारिक दस्तावेज भेजकर गोपनीयता का उल्लंघन करने को लेकर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

अवान ने कहा कि कुरैशी पिछले नौ दिनों से हिरासत में हैं और यह बहुत है। उन्होंने न्यायाधीश से कहा कि कुरैशी का मोबाइल फोन एफआईए के पास है तथा उन्हें हिरासत में और रखने की जरूरत नहीं है। इसके बाद, आतंकवाद रोधी अदालत के न्यायाधीश अबुल हसनत जुल्करनैन ने फैसला सुरक्षित रख लिया, जो बाद में सुनाया गया। जुल्करनैन को विशेष अदालत का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। एफआईए मामले में खान और कुरैशी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। खान(70) इस महीने की शुरूआत में भ्रष्टाचार के एक मामले में तीन साल कैद की सजा सुनाये जाने के बाद अभी जेल में हैं। कुरैशी उस वक्त विदेश मंत्री थे, जब राजनयिक दस्तावेज का मुद्दा सामने आया था। कथित दस्तावेज में, अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारियों और पाकिस्तानी राजदूत असद माजिद खान के बीच पिछले साल एक बैठक में हुई बातचीत का विवरण है।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu कांग्रेस चीफ पर IT Raid, स्टालिन का BJP पर हमला- हार के डर से कर रही अत्याचार

Germany दौरे पर जाएंगे Rajnath Singh, चीन की बढ़ेगी टेंशन! 99,000 करोड़ की Submarine Deal पर लगेगी मुहर?

Lalit Modi का बड़ा खुलासा, बताया आईपीएल 2011 में इस टीम के मालिक ने किया था काला जादू

पार्टी में चाहिए सबसे अलग लुक? Miss India Sadhvi Sail के Wardrobe से लें Style Tips