झारखंड के पलामू में सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की हुई पहचान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

मेदिनीनगर, 27 जुलाई झारखंड के पलामू जिले में एक बाजार परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 11 बजे टाउन थाना क्षेत्र स्थित जेएमपी परिसर में हुई।

उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, हम इसे हमलावरों की बदले की कार्रवाई के रूप में देख रहे हैं, क्योंकि 15 जुलाई को बाजार परिसर में जन्मदिन की पार्टी मनाने के दौरान हंगामा हुआ था। उस दिन परिसर के प्रबंधक ने विष्णु राम नामक व्यक्ति की पिटाई कर दी थी।

इसके बाद राम ने प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। प्रबंधक फिलहाल जेल में है। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हमलावरों की पहचान कर ली है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

BJP का Guru Ravidas जयंती पर समरसता संकल्प महाअभियान, 7 महीने चलेगा देशव्यापी आयोजन

केरल: छात्र आत्महत्या मामले में कोर्ट ने डेंटल कॉलेज के प्रोफेसर को पांच दिन की अपराध शाखा की हिरासत में भेजा

भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, सुरक्षा जांच के लिए डोडा पुल बंद

बिहार: छात्र आंदोलन के दौरान एके-47 का इस्तेमाल करने के आरोपी पुलिस कांस्टेबल निलंबित