पलानीस्वामी और अमित शाह की मुलाकात, क्या फिर होगा AIADMK और BJP का गठबंधन? मिला ये जवाब

By अंकित सिंह | Mar 26, 2025

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी (ईपीएस) ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने तमिलनाडु से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टीएएसएमएसी) से जुड़े कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चल रही जांच भी शामिल थी। हालांकि, इस मुलाकात के बाद भाजपा और एआईएडीएमके के बीच एक बार फिर से अटकले तेज हो गई हैं। तमिलनाडु में अगले साल चुनाव होने है।

इसे भी पढ़ें: जाकर सीखिए कुछ...बाप तो बाप, बेटा भी बीजेपी के जबरा फैन हो गए, मोदी के घोर विरोधी स्टालिन के साथ ऐसे कौन करता है भाई!

उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह हम समान विचारधारा वाली पार्टियों से बातचीत करेंगे और चुनाव नजदीक आने पर गठबंधन पर फैसला लेंगे। अगर आप अभी पूछेंगे तो मैं आपको इसके बारे में कैसे बता सकता हूं? हम आपको बता देंगे कि आपको हमारे गठबंधन की स्थिति के बारे में पता है। 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले AIADMK-BJP के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों को खारिज करते हुए, EPS ने स्पष्ट किया कि शाह के साथ उनकी बैठक के दौरान गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि चुनाव में अभी एक साल बाकी है। मीडिया सनसनी फैलाने के लिए गठबंधन की खबरें फैला रहा है। हम गठबंधन पर तभी फैसला करेंगे जब चुनाव की तारीखों की घोषणा हो जाएगी। 

प्रमुख खबरें

CBI ने वाप्कोस के पूर्व डिप्टी चीफ इंजीनियर पंकज दुबे पर दर्ज किया नया केस

Shreyas Iyer के विकल्प की तलाश, Middle Order में संतुलन के लिए Tilak Varma पर Team India की नजर

नासा ने 4.3 अरब डॉलर की रोमन अंतरिक्ष दूरबीन की प्रक्षेपित, 16 लाख किमी का सफर शुरू

आजादी की लड़ाई का श्रेय किसी एक दल या व्यक्ति को नहीं: सीएम योगी