सत्ता के लिए ‘कॉकरोच’ की तरह रेंग रहे हैं पलानीस्वामी : स्टालिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 11, 2024

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने रविवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ई.के.पलानीस्वामी की आलोचना करते हुए आश्चर्य जताया कि क्या कल्याणकारी योजनाओं का नाम उनके नाम पर रखा जा सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वह पद के लिए ‘कॉकरोच’ की तरह रेंग रहे हैं। पलानीस्वामी ने आरोप लगाया है कि सरकार दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के नाम पर बनाई गई योजनाओं के लिए धन आवंटन कर रही है जबकि वे लोगों के लिए उपयोगी नहीं हैं।

स्टालिन ने कहा कि विपक्षी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) प्रमुख की टिप्पणी झूठ का पुलिंदा है। स्टालिन ने दिवंगत द्रमुक नेता करुणानिधि के नाम से चल रहे कलैगनार सेंटरी लाइब्रेरी, कलैंगनार जल्लीकट्टू अखाड़ा, चेन्नई में एक अस्पताल और महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता योजना सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए जानना चाहा कि ऐसी कौन सी पहल लोगों के लिए उपयोगी नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘क्या योजनाओं का नाम आपके नाम पर रखा जा सकता है? (पलानीस्वामी) आप पद की खातिर ‘कॉकरोच’ की तरह रेंगते रहे। कलैगनार (करुणानिधि) एक ऐसा नाम है जो तमिलों के दिलों में बसा हुआ है और यह तमिलनाडु के इतिहास की एक अपरिहार्य पहचान है।

प्रमुख खबरें

Egypt Train Accident: गीज़ा में दो रेलगाड़ियां टकराईं, चार यात्रियों की मौत और 88 घायल

कर्नाटक में बढ़ी कीमतों के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, 11 नवंबर को बेंगलुरु में प्रदर्शन

Goa Cabinet: नए मंत्री Sankalp Amonkar को मिला कृषि और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय

देश के सामने चुनौती आने पर एकजुटता आडवाणी से सीखे विपक्ष: नितिन नवीन