DMK पर पलानीस्वामी का तीखा वार: 207 स्कूल बंद, भ्रष्टाचार और वंशवाद ही 'उपलब्धि'

By अंकित सिंह | Sep 02, 2025

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) सरकार के तहत 207 सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। थिरुपरनकुंद्रम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, पलानीस्वामी ने कहा कि एआईएडीएमके के कार्यकाल के दौरान स्कूलों का उन्नयन किया गया था और उन्होंने इस प्रगति को उलटने के लिए सत्तारूढ़ सरकार की आलोचना की।

इसे भी पढ़ें: 'बेगानी शादी मैं अब्दुल्ला दीवाना', संजय राउत पर क्यों बरसे गिरिराज सिंह, जानें पूरा मामला

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ही डीएमके की एकमात्र 'उपलब्धि' है। चावल, दाल और तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। भ्रष्टाचार से मुक्त कोई विभाग नहीं है। 2026 के चुनाव वंशवादी राजनीति का अंत कर देंगे। आगामी चुनाव परिवार (करुणानिधि परिवार) के शासन का अंत करेंगे। पलानीस्वामी ने आगे आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक शासन के दौरान शुरू की गई कई योजनाओं को द्रमुक सरकार में जारी नहीं रखा गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर अन्नाद्रमुक सत्ता में लौटती है, तो ऐसी परियोजनाओं को पुनर्जीवित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Pakistan ने Afghanistan से कहा, अपनी जमीन से आतंकी संगठनों पर लगाएं रोक

सऊदी अरब में 2 नागरिकों को मृत्युदंड पर Bangladesh ने मांगी विस्तृत जानकारी

Solar Manufacturing को बढ़ावा दे केंद्र, Chetan Shah ने ALMM समयसीमा बढ़ाने की उठाई मांग

Om Birla की रूसी संसद के अध्यक्ष Vyacheslav Volodin से मुलाकात, भारत-रूस संबंधों पर हुई चर्चा