फलस्तीनी बंदूकधारी ने यरुशलम में बस पर की गोलीबारी, आठ जख्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2022

यरुशलम, 15 अगस्त (एपी)। यरुशलम की ‘ओल्ड सिटी’ के पास रविवार तड़के एक फलस्तीनी बंदूकधारी ने एक बस पर गोलीबारी कर दी जिसमें आठ इज़राइली जख्मी हो गए। यह हमला इज़राइल और उग्रवादियों के बीच गाज़ा में भड़की हिंसा के एक हफ्ते बाद हुआ है। इज़राइली अस्पतालों के मुताबिक, दो घायलों की हालत नाज़ुक है जिनमें एक गर्भवती महिला शामिल है। इज़राइल में अमेरिकी राजदूत टॉम नाइड्स ने ट्विटर पर कहा कि घायलों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं। दूतावास के एक प्रवक्ता ने इस बाबत और कोई जानकारी नहीं दी।

इज़राइली सुरक्षा बल संदिग्ध की तलाश में घटनास्थल के पास स्थित फलस्तीनी इलाके सिलवान में भी घुस गए। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने रविवार को ही आत्मसमर्पण कर दिया। रविवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इज़राइल के प्रधानमंत्री येर लापिद ने कहा कि संदिग्ध हमलावार यरुशलम का निवासी है और उसने अकेले ही हमला किया था तथा इज़राइल की पुलिस उसे पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

प्रमुख खबरें

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार

Rajasthan में निकाय चुनाव को लेकर BL Santhosh ने BJP कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

North India में भारी बारिश से Delhi-NCR में भरा पानी, UP और Bihar में बाढ़ का संकट