Panchayat Election: जान गंवाने वाले 19 लोगों के परिवारों को मदद का ऐलान, ममता बोलीं- चुनाव सेंट्रल फोर्स की निगरानी हुई

By अंकित सिंह | Jul 12, 2023

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर जबरदस्त तरीके से राजनीति जारी है। विपक्षी दल लगातार ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर हमलावर हैं। विपक्षी दलों का दावा है कि पश्चिम बंगाल में 40 से ज्यादा लोगों की मौत पंचायत चुनाव के दौरान हुई है। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज एक संवाददाता सम्मेलन करके दावा किया कि 19 लोगों की इस दौरान दुखद मौत हुई है और हम उनके परिवारों को मुआवजा देंगे। साथ ही साथ एक व्यक्ति को नौकरी देंगे। ममता ने दावा किया कि यह चुनाव केंद्रीय फोर्स की निगरानी में हुई है। उन्होंने कहा कि हमने कोर्ट के आदेश का पालन किया है। 

भाजपा पर निशाना

ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि 2 महीने से मणिपुर जल रहा है अब फैक्ट फाइंडिंग कमेटी कहां है? जब असम NRC को लेकर जल रहा था ये टीम कहां थी? यउन्होंने सावल किया कि यह फैक्ट फाइंडिंग कमेटी कहां होती है जब उत्तर प्रदेश में 67% सीटों पर मतदान नहीं होते हैं? रेसलर अपने ऊपर हुए अत्याचार को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तब कहां थी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी? यहां(पश्चिम बंगाल में) 2 साल के अंदर इतनी टीमों और आयोगों ने बंगाल का दौरा किया, करीब 154 टीमें बंगाल का दौरा कर चुकी हैं। यह BJP प्रोटेक्शन कमिटी है न कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी। आपको बता दें कि भाजपा ने रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में एक कमेटी को बंगाल भेजा है। 

इसे भी पढ़ें: West Bengal: चुनावी नतीजों में TMC का दिखा दम, भाजपा बोली- हिंसा के बाद चुनाव से हमें कोई उम्मीद नहीं थी

मुआवजे का ऐलान

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने सारे लोग मारे गए। 19 लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें 2 लाख मुआवजा और विशेष होम गार्ड की नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इनमें TMC के भी 10 लोग शामिल हैं। हम किसी पार्टी के रंग देखकर सहायता प्रदान नहीं करेंगे, जिनकी मृत्यु हुई है उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा और नौकरी दी जाएगी। 

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects