बिहार में कोरोना संक्रमण के जारी प्रकोप के मद्देनजर पंचायत चुनाव टाले गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2021

पटना। बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार को राज्य के पंचायती राज अधिनियम में संशोधन किया जिसके तहत कोविड-19 के कारण स्थगित किये गये इन ग्राम निकायों के नए चुनाव होने तक उनके कामकाज की निगरानी के लिए परामर्श समितियां गठित करने का रास्ता साफ हो गया। बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार इस आशय के प्रस्ताव को मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी मिल गई और राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद आगे के तौर-तरीकों पर फैसला किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: सीरिया को सहायता पहुंचाने के सिलसिले में तुर्की रवाना हुईं अमेरिकी राजदूत

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद सरकार तय करेगी कि परामर्श समिति में कौन-कौन शामिल होंगे और कौन इसका नेतृत्व करेगा जो कि पंचायतों, जिला परिषदों और ग्राम कचहरी के कामकाज की देखरेख करेंगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय