Panchayat Elections: पश्चिम बंगाल के 19 जिलों में 696 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2023

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 19 जिलों के 696 मतदान केंद्रों (बूथ) पर सोमवार सुबह सात बजे पुनर्मतदान शुरू हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मतपेटियों के साथ छेड़छाड़ के आरोपों और चुनाव संबंधी हिंसा में 15 लोगों की मौत के बाद इन केंद्रों पर पंचायत चुनाव के दौरान हुए मतदान को अमान्य घोषित कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच शाम पांच बजे तक पुनर्मतदान होगा और प्रत्येक मतदान केंद्र पर राज्य पुलिस के अलावा केंद्रीय बल के चार जवान तैनात हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिन जिलों में पुनर्मतदान की घोषणा की गई है, उनमें मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 175 मतदान केंद्र हैं और उसके बाद मालदा में 109 मतदान केंद्र हैं।

प्रमुख खबरें

Hyundai Motor India का बड़ा प्लान, 2030 तक कार्यकारी स्तर पर 20% Women Workforce का लक्ष्य

Jay Shah के ग्लोबल विजन के तहत India vs Japan T20 Match क्रिकेट विस्तार की बड़ी पहल: Devajit Saikia

India-Pakistan के बीच फिर से महासंग्राम ! UN Resolution के बाद Kashmir पर भारत के जवाब का विरोध करना पाकिस्तान को पड़ा भारी

CBIC Customs Clearance Rule: मेडिकल डिवाइस और दवाओं के आयात पर नई Checklist जारी