सेहत के लिए अमृत के समान है पंचमेल दाल, इसके सेवन से सेहत को होते हैं कई चमत्कारी लाभ

By प्रिया मिश्रा | Aug 02, 2022

सोचिए एक तरह की दाल खाने से हमारे शरीर को इतना पोषण मिलता है तो पांच दालों के मिश्रण को खाने से कितना पोषण मिलेगा? पांच तरह की दालों के  बराबर मिश्रण को 'पंचमेल दाल' कहते हैं। पंचमेल दाल का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। पंचमेल दाल में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट और मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व के गुण पाए जाते है। इसका सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आज के इस लेख में हम आपको पंचमेल दाल के फायदों के बारे में बताएंगे - 

पंचमेल दाल हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। पंचमेल दाल का सेवन करने से कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: गले में दर्द और खराश से हैं परेशान, तो पहले जान लें इसका कारण

वजन कम करने में मददगार 

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए पंचमेल दाल का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। पंचमेल दाल में फाइबर मौजूद होता है, जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी कम लगती है। पंचमेल दाल का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए पंचमेल दाल का सेवन करना बहुत लाभकारी माना जाता है। पंचमेल दाल में ऐसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: बारिश के मौसम में कीड़े-मकोड़ों से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी 

दिल को हेल्दी रखने के लिए भी पंचमेल दाल का सेवन फायदेमंद माना हटा है। इसमें फाइबर पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। पंचमेल दाल का सेवन करने से दिल का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार